सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने आतंकवादियों और सशस्त्र गुटों को हथियार डालने के लिए एक दिन का मौका दिया है। अल-आलम टी वी की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया में सक्रिय आतंकवादियों और सशस्त्र समूहों द्वारा संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधि कूफ़ी अन्नान के प्रस्ताव का विरोध और उनकी आतंकवादी गतिविधियों में वृद्धि होने के बाद सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने आतंकवादियों को चौबीस घंटे की मोहलत दी है कि वह इस समय के भीतर हथियार डाल दें या खुद को सीरिया के सुरक्षा बलों के हवाले कर दें।राष्ट्रपति बशार असद ने कूफ़ी अन्नान को अपने इस फैसले से अवगत कर दिया है. राष्ट्रपति बश्शार असद ने सेना को स्पष्ट आदेश दिया है कि इस समय के समाप्त होने के बाद अशांत क्षेत्रों को आतंकवादियों से साफ करने की गतिविधियाँ शुरू कर दें। याद रहे सीरिया में अमेरिका, उसके पश्चिमी सहयोगी, सऊदी अरब, कतर और तुर्की तथा ज़ायोनी शासन के समर्थित आतंकवादी सक्रिय हैं. ज़ायोनी शासन के सैन्य विशेषज्ञ आतंकवादियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं. इधर सूचना है कि सीरिया में आतंकवादी गतिविधियाँ जारी हैं. आज पुलिस ने एक आत्मघाती हमलावर को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह दमिश्क की मस्जिद अर-रेफ़ाई में बम विस्फोट करना चाहता था. पिछले दिन हज़रत ज़ैनब सलामुल्लाह अलैहा के रौज़े के पास एक आतंकवादी बम विस्फोट हुआ था जिसमें चौदह लोग घायल हुए थे।..........166
14 जून 2012 - 19:30
समाचार कोड: 322397
राष्ट्रपति बश्शार असद ने सेना को स्पष्ट आदेश दिया है कि इस समय के समाप्त होने के बाद अशांत क्षेत्रों को आतंकवादियों से साफ करने की गतिविधियाँ शुरू कर दें.........